Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेत खलिहान

जमानिया में जैविक मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

विशेष संवाददाता 27-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0145 (6)

जमानिया। तहसील क्षेत्र के पटकनियां गांव में शासन के निर्देश पर नमामी गंगे योजना के अंतर्गत जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जैविक मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मेले का शुभारंभ उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि अतीन्द्र सिंह ने 10 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनसे जैविक खेती के प्रति अन्य किसानों को भी जागरूक करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और जैविक खेती के महत्व को समझा। मेले में जैविक विधि से उत्पादित विभिन्न प्रकार के खाद्य उत्पादों जैसे सरसों का तेल, गोभी, बाजरा, सावां, कोदों, मटर, टमाटर, आलू आदि के स्टॉल लगाए गए, जहां आगंतुकों ने इन उत्पादों की खरीदारी की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जैविक खेती न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में मददगार है। उन्होंने किसानों को रसायन मुक्त खेती अपनाने और आधुनिक जैविक तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस प्रकार के आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। मेले के सफल आयोजन से क्षेत्र के किसानों में जैविक खेती के प्रति नया उत्साह और जागरूकता देखी गई।  इस कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र कुमार राव, डॉ. शशांक सिंह, सोनू कुमार रेड्डी, कुलदीप सिंह, एडीओ एजी सोहन कुमार पटेल सहित कई अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना: संदिग्ध डाटा सत्यापन हेतु विद्यालयों को निर्देश
Next: जमानिया में बिजली विभाग ने सरकारी विभागों में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260809-WA0030
  • खेत खलिहान

जमानिया रेंज में ढाई लाख पौधों से हरियाली का संकल्प, नुकसान पहुंचाया तो होगी सख्त कार्रवाई

संतोष शर्मा 10-08-2026
khabarlogo
  • खेत खलिहान

गाजीपुर में किसानों के लिए सोलर पंपसेट योजना, जल्द करें आवेदन

विशेष संवाददाता 22-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.