Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
khabarimg

गाजीपुर 16 अगस्त 2026 (सू0वि0)- अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण ने अवगत कराया है कि जनपद गाजीपुर में जनसुरक्षा एवं पेयजल व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जर्जर एवं निष्प्रयोज्य शिरोपरि जलाशयों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जनपद में कुल 38 नग शिरोपरि जलाशयों का ध्वस्तीकरण कर नये शिरोपरि जलाशय निर्माण का कार्य प्रस्तावित है, जिसमें से 27 नग शिरोपरि जलाशय के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है शेष 11 नग शिरोपरि जलाशयों का ध्वस्तीकरण कार्य अवशेष है। इसी क्रम में दिनांक 13 अगस्त 2026 को आलमपट्टी स्थित कैथवालिया-बिन्दवालिया पेयजल योजना के शिरोपरि जलाशय के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही विभाग द्वारा की गई। उक्त शिरोपरि जलाशय का निर्माण वर्ष 1979 में हुआ था तथा लंबे समय से पुराना एवं जर्जर अवस्था में होने के कारण इसके ध्वस्तीकरण की आवश्यकता थी। विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त जर्जर शिरोपरि जलाशय को ध्वस्त किया गया। इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य पुराने एवं जर्जर जलाशयों से उत्पन्न संभावित दुर्घटना के खतरे को समाप्त करना तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है।विभाग द्वारा शेष प्रस्तावित जर्जर शिरोपरि जलाशयों के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर किए जाने की प्रक्रिया जारी है। इससे जनपद में सुरक्षित एवं सुचारु पेयजल व्यवस्था के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

Post navigation

Previous: एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान
Next: जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.