तीरंदाजों ने झटके कई पदक– हर्ष

तीरंदाजों ने झटके कई पदक– हर्ष

जमानियां। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र पर गुरूवार को तीरंदाजों ने आंध्रप्रदेश के विजयवाडा में चल रहे राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण‚ रजत और कांस्य पदक हासिल करने पर बैठक आहुत कर खुशी जाहिर करते हुए मिठाईयाँ बांटी।

जिला तीरंदाजी संघ से सचिव नन्दू दूबे ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विजयवाडा स्थित सिद्धार्थ इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में बीते 23 अक्टुबर से राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता चल रहा है । जिसका समापन 28 अक्टुबर को होगा। इस प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी राज्यों से सैकड़ो तीरंदाज हिस्सा ले रहे है। जिसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही तीरंदाजों की टीम ने उन्दा प्रदर्शन करते हुए कई पदक झटके। इसमें ज्यादातर तीरंदाज द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षु है। कहा कि 14 वर्ष इंडियन राउंड बालक वर्ग में 20 एवं 30 मीटर की दूरी से निशाना साध कर रोहित कुमार ने 2 स्वर्ण पदक‚ 20 मीटर पर निशांत सिंह ने कांस्य पदक तथा बालिका वर्ग में भावना सिंह ने 2 कांस्य पदक हासिल किया। कहा कि 14 वर्ष बालक रिकर्व स्पर्धा शुक्रवार को खेली जाएगी। जिसमें रिकर्व स्पर्धा की बालिका वर्ग में खुशी तथा पल्लवी खेलेंगी। बताया कि प्रतियोगिता 9 वर्ष तथा 14 वर्ष के अंतर्गत आयु वर्ग के खिलाड़ियों प्रतिभाग कर रहे हैं। कहा कि तीरंदजो से अभी और पदक जितने की उम्मीद है और अकादमी के सभी खिलाड़ी पर नजारे बनाये हुए है। टीम के साथ कोच मुकेश तुरी भी राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता हेतु आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रदेशीय टीम के साथ है। इस अवसर पर राजन चौधरी, इमरान खान,रोहित सिंह, मोनिका, साधना,प्रमोद, अजीत कुशवाहा, अमित, बलराम यादव, आशीष कुमार, शुभम सिंह, आशुतोष आदि खिलाड़ी मौजूद रहे और मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।