बक्सर से वाराणसी के लिए शीघ्र चलेगी एक मेमू ट्रेन-रेल राज्य मंत्री

बक्सर से वाराणसी के लिए शीघ्र चलेगी एक मेमू ट्रेन-रेल राज्य मंत्री

जमानियां। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने साढ़े नौ करोड़ की लागत से बने प्लेटफार्म का लोकार्पण किया और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
रेलवे स्टेशन पर रेल राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद मनोज सिन्हा अपने विशेष सैलून से स्थानीय स्टेशन पहुंचे और उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म का लोकार्पण किया। वही उनके साथ इस कार्यक्रम में पहुंची स्थानीय विधायक सुनीता सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की मांग के सापेक्ष ट्रेनों का ठहराव जरूरी है और उन्होंने भी जनता के मांगों का सम्मान करने की गुजारिश की। संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि दीपावली से 10 दिन पूर्व गाजीपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कार्यक्रम किया जाएगा। इस कालेज के खुल जाने से आमजन के साथ ही आसपास के जिले के लोगों को भी चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी । कहा कि स्थानीय लोगों के लिए बक्सर से वाराणसी जाने में परेशानी होती है। जिसको देखते हुए एक मेमू ट्रेन अगले एक महीना में चलाये जाने की घोषणा की। कहा कि दो लिम्बो से‚ शौचालय‚ पेय जल‚ प्रकाश‚ रंगाई बोताई्र‚ बैठन की समुचित व्यवस्था‚ प्लेेट फार्म आदि का कार्य साढे नौ करोड़ की लागत से कराये गया है। अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके है। बाकि भी जल्द पूर्ण हो जाऐंगे। कहा कि पूर्व में 48-49 लाख करोड़ रूपये के करीब रेलवे के विभिन्न योजनाओं में खर्च किये जाते थे। जिसे बढा कर 148 लाख करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे है। वही कार्यक्रम केे दौरान स्थानीय लोगों ने हाथों में तख्ती लेकर नगर में ट्रामा सेंटर खोलने की मांग की और श्री सिन्हा को क्षेत्र में आये दिन हो रहे दुर्घटनाओं के बारे में अवगत कराया। तख्ती से मनोज सिन्हा काफी नाराज हुए लेकिन सभी युवको की बात उन्होंने गंभीरता से सूनी और आश्वासन दिया। जिसके बाद अपने विशेष सैलून से दिलदारनगर के लिए रवाना हुए जहां पर वह रेलवे के विकास कार्यों का लोकार्पण का काम करेंगे इसके साथ ही उसिया हाल्ट,गहमर स्टेशन पर हुये कार्यो का उद्घाटन का कार्यक्रम में हिस्सा लेगे।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता‚ सीओं आरबी सिंह‚ परक्षित सिंह‚ सुनील सिंह‚ तारकेश्वर वर्मा‚ संतोष पाण्डेय‚ संतोष वर्मा‚ नारायण दास‚ मनोज राय‚ मिथिलेश सिंह‚ विकास जायसवाल‚ सुरेन्द्र चौधरी‚ विपीन श्रीवास्तव‚ मोहित‚ मंदीप‚ सुनिल‚ उपेन्द्र यादव‚ गनेश गुप्ता‚ रजत जायसवाल‚ कुंदन आदि सैकडो लोग मौजूद रहे। संचालन कमल निगम ने किया।