Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना

कोरोना योद्धाओं की तत्परता से 149 उपचाराधीन ने कोविड-19 को दी मात

ब्यूरो 23-04-2021
IMG-20210423-WA0004

गाजीपुर। कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुये कोरोना उपचाराधीनों के इलाज की जिम्मेदारी भी अब निजी चिकित्सालय के बजाय सरकारी अस्पतालों पर आ गई है। इसके चलते मौजूदा समय में जिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में इनके उपचार और देखभाल की जिम्मेदारी यहां कार्यरत डॉक्टरों के साथ ही साथ वार्ड बॉय, स्टाफ नर्स, वेंटिलेटर ऑपरेटर पर है जिन्हें हम कोरोना योद्धा भी कह सकते हैं। ऐसे में इन योद्धाओं के कार्य को जानना और जानकर उन्हें सलाम करना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।

कोविड-19 वार्ड में कार्यरत डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि यह मुश्किल घड़ी है, फिर भी अपना कर्तव्य निभाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी के तहत पिछले साल भी अपना कर्तव्य निभाया और इस बार भी कर्तव्य के रूप में रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन आठ घंटे की ड्यूटी कोविड-19 वार्ड में लगी है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से अब तक करीब 149 मरीजों को स्वस्थ कर उन्हें वापस उनके घर और परिवार के बीच भेजा गया है।
जिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में मौजूदा समय में ऐसे कई कोरोना योद्धा उपचाराधीनों की सेवा में लगे हुए हैं, जो अपनी जिंदगी की परवाह किए बगैर मुसीबत की घड़ी में सेवाभाव से अपने कर्तव्य पर अडिग है। इस कोविड-19 वार्ड में मरीजों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सबसे अधिक जरूरत पड़ रही है जिसकी देखरेख राहुल के हाथों में है जो इन दिनों रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक निर्बाध गति से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इस दौरान पीपीई किट पहनकर गंभीर मरीजों की देखभाल, जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर लगाना और बदलने के साथ ही साथ गंभीर मरीजों को लगाए गए 10 से 12 वेंटीलेटर की देखरेख करना और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी वार्ड में आए गंभीर मरीजों की कोविड-19 जांच करने को भी राहुल हमेशा तत्पर रहते हैं।

कोविड-19 वार्ड में भर्ती किए गए मरीजों की देखभाल करने के लिए वार्ड ब्वाय के रूप में उमेश कुमार भी अपने ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं जिनका मुख्य कार्य मरीजों को शौचालय तक ले जाना और मरीजों को इंजेक्शन लगवाने में मदद करना है। इस दौरान वह सेनिटाइजेशन का पूरा ख्याल रखते हैं।

उपचाराधीन मरीजों की देखभाल के लिए मेडिसिन वार्ड में संगीता चौरसिया भी कार्यरत हैं जिनका कार्य कोविड-19 उपचाराधीनों के अलावा अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए दवा उपलब्ध कराना। साथ ही वार्डों के रख-रखाव और समय-समय पर कोविड-19 वार्ड में भी ड्यूटी देती नजर आ रही हैं। इसके अलावा स्टाफ नर्स गीता गिरी जो पिछले एक महीने से लगातार ड्यूटी कर रही हैं और इस कठिन परिस्थिति में भी उनका पैर नहीं डगमगा रहा है। बल्कि एक महिला होने के नाते अपने परिवार की जिम्मेदारी के साथ ही साथ अपने कर्तव्य की भी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाती दिख रही हैं।

Post navigation

Previous: बैंकों का टाइमिंग बदला
Next: कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने का गंगा दूतों ने उठाया बीड़ा

संबंधित खबरें

IMG-20240229-WA0162.jpg
  • कोरोना

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में निकली जागरुकता रैली

विशेष संवाददाता 01-03-2024
khabarimg
  • कोरोना

प्रा० स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी मे लगाई गई वैक्सीन

विशेष संवाददाता 26-07-2021
khabarimg
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

देर से टीकाकरण शुरू होने से लोग हुए परेशान

ब्यूरो 22-07-2021

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.