Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 302 शिकायतें दर्ज, 36 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 03-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250503-WA0004.jpg


गाजीपुर। जनपद में जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आज तहसील सदर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 45 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 06 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिले की अन्य तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार, आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवसों में कुल 302 शिकायतें/प्रार्थना पत्र दर्ज किए गए, जिनमें से 36 शिकायतों/प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। विभिन्न तहसीलों में प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण का विवरण इस प्रकार है:

* जखनियां तहसील उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।
* सेवराई तहसील: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
* जमानियॉ तहसील: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।
* मुहमम्दाबाद तहसील: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।
* कासिमाबाद तहसील: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।
* सैदपुर तहसील: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों/प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी प्रार्थना पत्र लंबित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार की जा रही है और किसी भी लंबित प्रकरण या डिफाल्टर की स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर और अन्य संबंधित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: विधान परिषद आपदा प्रबंधन समिति ने गाजीपुर में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
Next: गणतंत्र दिवस 2026 पद्म पुरस्कारों के लिए गाजीपुर के खिलाड़ी 25 मई तक करें आवेदन

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.