Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

50 हजार की धनराशि दिया जाएगा

ब्यूरो 01-12-2021
khabarimg

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम.सिंह. ने सर्वसाधारण को सूचित किया  है कि कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्तियों के निकटतम परिजन को शासन के निर्देशानुसार सहायता के रूप में रू. 50,000/- की धनराशि प्रदान किया जाना है।

जिसके लिये निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र में मृतक का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराते हुए कोविड की जांच रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण-पत्र, मृतक एवं परिजन के आधार कार्ड की छायाप्रति, परिजन के बैंक खाते की पास बुक की छायाप्रति तथा मोबाइल नम्बर का विवरण देते हुए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन जिलाधिकारी कार्यालय मे आपदा पटल पर अथवा संबंधित तहसील कार्यालय में एक सप्ताह के अन्दर दिया जा सकता है।

सर्वसाधारण को यह भी सूचित किया जाता है कि आवेदन पत्र का प्रारूप और उसके साथ सलग्न किये जाने वाले समस्त अभिलेखों/ साक्ष्यों का विवरण जनपद गाजीपुर की वेबसाइड  ghazipur.nic.in  से लिंक https://ghazipur.nic.in/disaster-management/  से डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता है।
यदि कोई परिवार/ आवेदक ऐस है जो जिलाधिकारी / उपजिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करने में सक्षम नही है तो ऐसे आवेदकों के लिये ई-मेल  [email protected] बनायी गयी है, जिस पर आवेदन पत्र और आवेदन पत्र के साथ संलग्न सभी अभिलेखों की पी0डी0एफ0 फाइल प्रेषित कर दी जाय और उसके आधार पर अगले दिन सम्बन्धित लेखपाल द्वारा आवेदक से सम्पर्क कर उनका आवेदन पत्र एव अभिलेखों की प्रतियॉ प्राप्त किया जायेगा।

Post navigation

Previous: स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
Next: ई-सेवा केन्द्र द्वारा विभिन्न सेवायें होंगी संचालित

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.