
गाजीपुर। ब्राह्मण जनसेवा मंच का 8 वां स्थापना दिवस शहर के लंका मैदान के साभार में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
मंच के संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी करीब एक माह पहले से चल रही थी उन्होंने बताया कि ब्राह्मण जन सेवा मंच के आठवें स्थापना दिवस में जिले के अलग अलग ब्लाक तहसीलों से ब्राह्मण बंधु आये है। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक है। अपने त्याग, तपस्या एवं बलिदान के बल पर वह निरंतर समाज का नेतृत्व करता रहा है। ब्राह्मणत्व के बल पर ही वसुधैव कुटुम्बकम के आदर्श को प्रतिस्थापित किया जा सकता है।