Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--1 (3)

गाजीपुर। कलेक्टे्रट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक का आयोजन सीएम डैशबोर्ड “दर्पण” पोर्टल के माध्यम से किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की वसूली एवं कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को लक्ष्यों के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, ऑडिट आपत्ति, चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय एवं आईजीआरएस से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को सख्त निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता से वार्ता कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी और डिफाल्टर पाए जाने की स्थिति में अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। बैठक के दूसरे चरण में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग से जुड़े लंबित एवं विवादित प्रकरणों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज, वाद-विवाद और अन्य राजस्व प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जाए, जिससे आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ सहजता से मिल सके। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि 5 वर्ष से अधिक पुराने मुकदमों की सुनवाई प्रतिदिन की जाए। साथ ही राजस्व संहिता की धारा 24, 116, 80, 34, 33 व 67 से संबंधित मामलों का भी शीघ्र निस्तारण किया जाए। धारा 34 के मामलों में तहसीलदार व नायब तहसीलदार को विशेष रूप से गंभीरता से कार्य करने और उप जिलाधिकारी को उसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सीमा स्तंभ निर्धारण, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पटल सहायक उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान
Next: प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.