Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260819-WA0038

जमानिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू के तत्वावधान में बुधवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संपन्न हुआ।इस मौके पर काजल ने कहा कि एक स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए नशामुक्ति पहली शर्त है। नशा केवल व्यक्ति के शरीर को ही नष्ट नहीं करता, बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य, सोच और पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी सकारात्मक ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहन मेघा ने उपस्थित सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहेंगे और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर श्रीनिवास सिंह ने कहा कि संस्थान हमेशा ऐसे अभियानों के साथ खड़ा है, जो युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रोफेसर अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. रामलखन यादव, डॉ. बिपिन कुमार, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अमित कुमार, निलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: जमानिया पीएनबी की लापरवाही! खराब प्रिंटर से ग्राहक बेहाल
Next: स्कूल वाहनों पर चला विशेष अभियान, 24 का चालान और चार वाहन सीज

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.