Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 99 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधे

ब्यूरो 14-07-2021
IMG-20210714-WA0010

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत रायल पैलेस वंशी बाजार गाजीपुर में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारभ्भ किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिला विकास अधिकारी श्रीभूषण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, उपजिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिह सहित समस्त अधिकारीगण ने उपस्थित होकर नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवाद देते हुए उनके सुखमय भविष्य की शुभकामना दी। उन्होने कहा कि जितने जोडे़ आज विवाह के बन्धन में बंध रहे हैं वे एक दूसरे का सम्मान करते हुए अपने घर के बड़े बुजुर्गाे का सम्मान कर उनका भी आशीर्वाद लें। आज रायल पैलेस वंशीबाजार गाजीपुर में कुल 99 जोड़ो का सामुहिक विवाह कराया गया। विवाह कार्यक्रम में 02 मुस्लिम जोडे तथा हिन्दू 97 कुल 99 जोड़े शामिल हुए। सभी जोड़ों की कन्याओं ने अपने-अपने वर को वर मालायें पहनाई एवं हिन्दू कन्याओं का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार रस्मे अदा कर सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत रायल पैलेस वंशीबाजार में जनपद के सभी विकास खण्डों ,नगर पालिका क्षेत्रों से आये 99 जोडों की शादियां करायी गयी जिसमें विकास खण्ड भांवरकोल क्षेत्र से 07, विकास खण्ड सादात से 01, विकास खण्ड मरदह से 10, विकास खण्ड जखनियां से 03, विकास खण्ड देवकली से 04, विकास खण्ड मुहम्मदाबाद से 03, विकास खण्ड कासिमाबाद से 20, विकास खण्ड रेवतीपुर से 04, विकास खण्ड बिरनो से 23, विकास खण्ड सदर से 04, नगर पालिका गाजीपुर से 01 ,मनिहारी से 13 तथा करण्डा से 02, तथा विकास खण्ड बाराचवर 04 जोडे की शादी सम्पन्न करायी गयी।
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने उपस्थित लोगो
का अभिनन्दन करते हुए नव विवाहित वर-वधुओ को शुभकामना दी तथा कहा कि आज जो जोडे वैवाहिक जीवन में बधकर सात फेरे लेकर एक दूजे के लिए शपथ लिये है वे हमेशा एक दूसरे का सम्मान करे। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमन्द, निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओ को शासन द्वारा 51 हजार रू. की धनराशि स्वीकृत हैं जिसमें कन्या को अनुदान के रूप में 35 हजार रू खाते के माध्यम से मौके पर ई-पेमेन्ट के माध्यम से भेजा गया। इसके साथ 10 हजार रू. का सामान दिया जाता है, 06 हजार रू0 साज सज्जा, खानपान आदि पर खर्च होता है। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी राम बिलास यादव, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग अजय गुप्ता, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कलाकार राकेश कुमार द्वारा किया गया।

Post navigation

Previous: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी होगे डॉ० रविरंजन
Next: अपहृता को 24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने किया सकुशल बरामद

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.