Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

विशेष संवाददाता 05-03-2024
787

जमानिया। क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय एवं संत रामनारायण राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को मुसहर बस्ती‚ हरिजन बस्ती आदि जगहों में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने लोगों को जागरूक भी किया।

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, डॉ गुंजन मिश्रा एवं राज मंगल शुक्ला ने बताया कि स्वयंसेवियों को 25-25 की 6 टोली बना कर दायित्व दिए गए हैं। जिसमें शिक्षा, साक्षरता, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध अभियान आदि के प्रति जागरूकता पैदा की गई। उन्होंने बताया कि स्वच्छता कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने सराहनीय कार्य किया है और पूरी तरह से नाली सहित फैली गंदगी को साफ किया। वही संत रामनारायण राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी नीतू जयसवाल एवं डॉ दीपक कुमार ने बताया कि 25–25 छात्राओं की 4 टोली बनाई गई थी। टोली गांव के मलिन बस्ती में जा कर लोगों को जागरूक करने के साथ ही साफ–सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक उपेन्द्र सिंह ने कहा कि एनएसएस समाज सेवा की पहली सीढ़ी है, जहां स्वयंसेवी के व्यक्तित्व व चरित्र का विकास होता है। शिविर में रहकर अनुशासन का पालन बहुत जरूरी है। इस अवसर पर अपूर्व, चन्द्रभान कुमार, अमन सिंह, रितेश राय, शिवम चौरसिया, विकास कुमार, संजय, डिंपल कुमारी, सुषमा सरोज, अंकिता यादव‚ कुमारी अफसाना‚ संगीता कुमारी‚ रिया कुमारी‚ अनिता कुमारी‚ आंचल आदि ने बढचढ कर हिस्सा लिया।

Post navigation

Previous: बिरनो एसओ हुए सस्पेंड, अशोक कुमार मिश्रा बने बिरनो एसओ
Next: सफाई या स्वच्छता को एक आदत बनाना हमारा उद्देश्य है — प्रो. शास्त्री

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.