Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में हुई शांति समिति की बैठक :सामाजिक संगठन क्षेत्र प्रतिनिधि रहे मौजूद

विशेष संवाददाता 23-03-2024
1711169764912.jpg

जमानिया। होली‚ रमजान पर्व एवं लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय कोतवाली में ग्राम प्रधान व भट्टा संचालकों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक शुक्रवार की शाम आहूत की गई। जिसमें त्यौहार एवं चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि त्योहारों पर हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। इसलिए सभी त्योहारों को मिलजुलकर आपसी भाईचारा‚ सौहार्द के साथ मनाएं। अगर किसी को कोई परेशानी आती है तो पुलिस को सूचना अवश्य दे, जिससे की समस्या का समाधान समय रहते किया जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव करीब आ चुके है और चुनाव में गड़बड़ी करने वाले एवं मतदाताओं को शराब परोसने वालों पर नजर रखी जा रही है। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इससे लोगों को सीख लेनी चहिए। रंग-गुलाल उड़ाते समय बवाल न करें। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से होली‚ रमजान सहित चुनाव को संपन्न कराने में सहयोग करने कि अपील की। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा‚ माजीद खान‚ अंजनी कुमार गुप्ता‚ मोहन गुप्ता‚ उमराव सिंह‚ मनीष सिंह यादव‚ शिवबचन यादव‚ अहमद अली‚ रामसहाय‚ संजय राय आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: दो किलो नाजायज गाँजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.