Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

हिंदू पी. जी. कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन

विशेष संवाददाता 14-04-2024
img-20240413-wa01118351015950420904745.jpg

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पी. जी. कालेज में अंग्रेजी विभाग के छात्र छत्राओं द्वारा फेयरवेल पार्टी आयोजन किया गया। जिसमें बी.ए. छठे सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को बी. ए. प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा विदाई दी गई। आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रा शमा परवीन,शना परवीन, मुस्कान, निशा, फिजा, अंजली वर्मा, मोनिका, मानसी श्वेता ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए योग्यता के आधार पर बी.ए. अंतिम वर्ष की छात्राओं को पृरस्कृत किया गया तथा विदाई समारोह में मिस फेयरवेल शिवानी को चुना गयो चंचल को वैलनेस चैंज, रिंकी सिंसयरिटी, तनु को इंपरूमेंट के लिए, काजल को ऑलराउंडर, इरम को इंटेलिजेंसी, संजना को इंप्रुमेंट, इकरा को हाईएस्ट मार्कस, गौरी को अभिरुचि के लिए पुरस्कार दिया गया। अभिषेक गुप्त और शना परवीन ने खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीनिवास सिंह ने छात्र छत्राओं को आगे बढ़ने और प्रकृति का संरक्षण हेतु अपील की वहीं कार्यक्रम की अगली कडी़ में महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश कुमार शर्मा ने सभी छात्राओं को उनके भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और कहा कि आपको चुनौतियों का सामना करते हुए बुलन्दियों को छूना है। और महाविद्यालय का नाम रोशन करना हैं। उन्होंने छात्राओं की शुरू होने वाली परीक्षाओं से अवगत कराते हुए मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.एस.सी द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक गुप्त ने किया। कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार डॉ महेन्द्र कुमार, डॉ. अभिषेक तिवारी डॉ.राकेश कुमार सिंह,डॉ. धर्मेन्द्र यादव, प्रमोद यादव अर्चना यादव, शिवानी लता, प्रिया शर्मा, सपना सिंह, श्रेया सिंह,स्वर्णलता सिंह, ललित गुप्ता, इसरार अहमद, सचिन, सुमित प्रवेश, पवन आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजा
Next: अस्पृश्य, दलित एवं शोषित वर्ग का उत्थान ही डॉ अम्बेडकर का सामाजिक चिंतन:सुनील राम

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.