Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

संत मेरी स्कूल में किड्स फेस्ट का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिए सामाजिक संदेश

विशेष संवाददाता 23-11-2024
014 (15)

जमानिया। नगर स्थित संत मेरी स्कूल में शनिवार को “किड्स फेस्ट” का रंगारंग आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, फादर टेलिस्फोर केरकेट्टा और प्रिंसिपल सिस्टर मिनी फिलिप द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद बच्चों ने “फॉनिक डांस”, “स्वच्छ भारत” और “स्कूल चले हम” जैसे नृत्यों और नाटकों के माध्यम से समाज के प्रति जागरूकता फैलाने वाले संदेश दिए। “फन विद मैथ्स” कार्यक्रम ने बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाई, जबकि “ओल्ड इज़ गोल्ड” और “बाल ड्रिल नृत्य” ने मनोरंजन का शानदार माहौल बनाया। सेमी-क्लासिकल डांस ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा की महत्ता पर जोर दिया और कहा कि शिक्षा की रोशनी से हर बच्चे का जीवन संवर सकता है। उन्होंने “इनक्रेडिबल इंडिया” की विविधता को सराहते हुए “छोटा स्क्रीन, बड़ा नुकसान” विषय पर बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र अभियान यादव ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, डॉ. रविरंजन, संतोष पांडेय, बलवीर सिंह, जॉय डेविड, सैफनूर , ताबिश, प्रदीप, जितेंद्र, मंजे सिंह, ऊषा प्रशांत लाल, सोफिया, अज़रा खान, जैना खान, प्रभा, मारिया, इंदु जोसेफ, स्वाति सिंह, सरिता शर्मा, आकांक्षा मौर्य, नीतू शर्मा, सरिता, डिंपी सिंह, निशि कुमारी, पुष्प एक्का, वनिशा, दीपा मिज, अनघा सीबी सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छोटे – छोटे बच्चों ने किया।

 

Post navigation

Previous: सन शाइन पब्लिक स्कूल में मातृशक्ति पर वार्षिकोत्सव “आगाज” का आयोजन
Next: सन साइन पब्लिक स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता आयोजित

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.