Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जिला सचिव ने किया बैठक

विशेष संवाददाता 05-01-2025
47

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार गाजीपुर जिला कमेटी की एक बैठक जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सत्र 2025-26 के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। ठंड को ध्यान में रखते हुए, जोनल सचिव वाराणसी संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में 10 जनवरी 2025 को जिला कारागार में बंदियों के लिए 100 कंबल वितरित करने का निर्णय लिया गया।

यह समिति जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्य करती है, जिसमें वह जेल में बंद कैदियों के खान-पान, रखरखाव, शिक्षा और चिकित्सा के लिए कार्य करती है तथा समय-समय पर शासन और प्रशासन को अवगत कराती है। इस समिति के पदेन प्रदेश अध्यक्ष समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण हैं एवं जिला अध्यक्ष पदेन जिला अधिकारी होते हैं। बैठक में उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, विधि सचिव विनीत दुबे, मोहम्मद मोइद्दीन, तहसील सैदपुर प्रभारी पवन कुमार, जनसंपर्क सचिव सुजीत सिंह, शिवेश पाण्डेय एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के पूर्व कार्यों में, दिसंबर 2021 में गाजीपुर जिला कारागार का निरीक्षण किया गया था, जहां कैदियों की स्थिति और जेल की सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया था। समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में, अक्टूबर 2024 में प्रयागराज में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें महाकुंभ मेले में स्वंयसेवकों की भूमिका पर चर्चा की गई थी।

Post navigation

Previous: दंपत्ति घायल
Next: परिवार परामर्श केंद्र पर 30 मामलों की हुई सुनवाई

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.