Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

तृतीय चरण की संशोधित समय-सारिणी जारी

विशेष संवाददाता 18-01-2025
khabarlogo

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2, लखनऊ के संयुक्त सचिव द्वारा वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (अन्य दशमोत्तर कक्षाओं) योजनांतर्गत तृतीय चरण की संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है।

इस समय-सारिणी के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों को मास्टर डाटा सत्यापन एवं लॉक करने की प्रक्रिया को छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित करते हुए 20 जनवरी 2025 तक पूरा करना होगा। इसमें विश्वविद्यालय, एफिलिएटिंग एजेंसी, और जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर फीस एवं अन्य विवरणों का सत्यापन डिजिटल हस्ताक्षर के साथ ऑनलाइन लॉक किया जाएगा। छात्रों के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 30 जनवरी 2025 तक पूरा करना अनिवार्य है। इसके अंतर्गत, छात्रों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत आवेदन का फाइनल सबमिट कर प्रिंट आउट सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपने शिक्षण संस्थान में जमा करने होंगे। ध्यान रहे, केवल शुद्ध और त्रुटिरहित आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों को 03 फरवरी 2025 तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण करना होगा। पात्र छात्रों के आवेदन को आवश्यक अभिलेखीय सत्यापन के बाद अग्रसारित किया जाएगा, जबकि अपात्र छात्रों के आवेदन को निरस्त किया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर यादव ने सभी शैक्षणिक संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे संशोधित समय-सारिणी और छात्रवृत्ति नियमावलियों के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि शैक्षणिक सत्र 2024-25 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

Post navigation

Previous: मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना के लिए 4 लाभार्थियों का चयन
Next: 25 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन अग्रसारित करें आवेदन

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.