Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने की योजनाओं की समीक्षा

विशेष संवाददाता 21-01-2025
PHOTO--3 (1) (1)

गाजीपुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के माननीय अध्यक्ष (राज्यमंत्री) राजेश वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और पिछड़े वर्गों के आरक्षण से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की। उनके साथ आयोग के सदस्य शिवमंगल और मुरहू राजभर भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री वर्मा ने सभी विभागों से पिछड़े वर्गों के हित में चलाई जा रही योजनाओं, उत्पीड़न के मामलों, और आउटसोर्सिंग में आरक्षण की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना के तहत 954 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। इसके अलावा, पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना में 12,374 और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 11-12 के 8,293 छात्रों को छात्रवृत्ति राशि भेजी जा चुकी है। कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत 900 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अध्यक्ष श्री वर्मा ने पिछले वर्ष छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों और कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों के समायोजन के संबंध में जानकारी मांगी। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक से उनके विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गौशालाओं की देखरेख और उनकी वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। श्रम विभाग के लंबित मामलों और सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेलों के आयोजन की स्थिति पर भी विचार किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में उचित दर की 610 दुकानें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। अध्यक्ष श्री वर्मा  ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछड़े वर्ग के लाभार्थियों तक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने निर्देशानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: तीन शातिर लूटेरो को पुलिस ने दबोचा
Next: 525 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.