Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गांव में टीवी के रोगी को खोजने के लिए कैंप का आयोजन

विशेष संवाददाता 22-01-2025
IMG-20250122-WA0002

गाजीपुर। गांवों में टीबी रोगियों की पहचान और इलाज के उद्देश्य से देवकली ब्लॉक के विभिन्न गांवों में नि:क्षय राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। यह अभियान देवकली, नंदगंज, सिरगिथा, जहांनपुर, ईसपुर सहित कई अन्य गांवों में चलाया गया, जहां मरीजों की जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवकली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एस.के. सरोज ने बताया कि टीबी उन्मूलन के लिए देवकली ब्लॉक के सभी गांवों में 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में एनएम, जीएनएम, आशा कार्यकर्ता, सीएचओ, और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है।

शिविर में अब तक देवकली में 12, नंदगंज में 23, सिरगिथा में 40, जहांनपुर में 20, और ईसपुर में 25 मरीजों की जांच की गई। मरीजों को न केवल दवाइयां दी गईं, बल्कि उन्हें पोषण पोटली और नकद सहायता राशि भी प्रदान की गई। जांच कार्य में डा. आकांक्षा सिंह, डा. सूरज दूबे, डा. अरविंद कुमार, और डा. अंकिता पांडेय ने प्रमुख भूमिका निभाई। इस अवसर पर वृजमोहन शर्मा, संगीता देवी, काजल देवी, मंजू देवी, और अनिता देवी समेत कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्षणों और उसके बचाव के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया।

 

Post navigation

Previous: 02 फरवरी को देश-विदेश से आयेंगे कई भंते
Next: ऐसे मनाई जाएगी नेताजी की जयंती

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.