Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

विशेष संवाददाता 27-01-2025
47 (10)

जमानियां। क्षेत्र के डिवाइन ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसमें फ्लैग होस्टिंग की जिम्मेदारी एकेडमिक हेड ऋतु यादव और प्रिंसिपल प्रियंका सारस्वत ने निभाई। राष्ट्रीय गान के बाद शिक्षकों का फोटो सेशन हुआ, जिसके पश्चात सभी छात्र अपनी कक्षाओं में चले गए।

सुबह 10:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। नर्सरी के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति देकर माहौल को रंगीन बना दिया। इसके बाद तस्किया ने शानदार भाषण दिया। कक्षा 1 के बच्चों का डांस और कक्षा 9 के मंधू एवं अन्नू के गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यूकेजी और कक्षा 4 के छात्रों ने भी अपने नृत्य से दर्शकों का दिल जीता। कक्षा 1 के ईशान और भावना, कक्षा 2 की अनाया और कक्षा 1 के दानिश ने अपनी वाणी से सबको प्रभावित किया। कक्षा 11 के अज़हान और गौरव ने अपने भाषण से सभी का ध्यान खींचा। कक्षा 5 और कक्षा 3 के बच्चों ने डांस प्रस्तुत कर समां बांध दिया, वहीं अनुष्का ने अपने भाषण से कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन रामउग्रह सिंह और अध्यक्ष अश्वनी कुमार थे। प्रबंधन की ओर से मैनेजर प्रकाश यादव ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका सरस्वती और एकेडमिक हेड ऋतु यादव ने छात्रों के उत्साह और उनके प्रदर्शन की सराहना की। गणतंत्र दिवस का यह समारोह देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा, जिसे सभी ने खूब सराहा।

Post navigation

Previous: क्षेत्र में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
Next: पुलिस परेड का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.