Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पूर्वांचल विकास निधि प्रस्तावों को अंतिम रूप देने हेतु बैठक सम्पन्न

विशेष संवाददाता 30-01-2025
PHOTO--1 (4) (4)

गाजीपुर। पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) वर्ष 2024-25 के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने हेतु एक बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शासन द्वारा जनपद को प्राप्त 1369.05 लाख रुपये की धनराशि के उचित आवंटन पर चर्चा की गई।

इस निधि में सभी माननीय विधायकों, जिनमें 7 सदस्य विधानसभा एवं 3 विधान परिषद सदस्य शामिल हैं, को समान रूप से 136.905 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई। इसमें 107.143 लाख रुपये सामान्य मद में एवं 29.762 लाख रुपये एस.सी.पी. मद में निर्धारित किए गए। इस धनराशि से संबंधित क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए माननीय सदस्यों द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। बैठक के दौरान माननीय सदस्यों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई और उन्हें अंतिम रूप दिया गया। बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें सैदपुर के कमलेश कुमार, जमानियां विधानसभा के मननू सिंह, जहूराबाद के सुरेश राजभर, मोहम्मदाबाद के संतोष यादव, सदर के राकेश यादव, एवं विधान परिषद सदस्य एम.एल.सी. के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, पप्पू लाल श्रीवास्तव, कन्हैया कुमार यादव शामिल थे। इसके अतिरिक्त, बैठक में परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग), अधिशासी अभियंता (पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड), अर्थ एवं संख्या अधिकारी, अपर संख्या अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई एवं उनके त्वरित क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

Post navigation

Previous: महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम हेतु समिति गठन के निर्देश
Next: राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.