Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

गाजीपुरः हत्या के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास, 35 हजार रुपये का अर्थदंड

विशेष संवाददाता 31-01-2025
n

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने शुक्रवार को हत्या के एक मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 35 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया, जिसमें से आधी धनराशि मृतका के पुत्र बृजेश को देने का आदेश दिया गया है।

घटना का विवरण

अभियोजन पक्ष के अनुसार, थाना रेवतीपुर के कल्याणपुर गांव निवासी मंगला सिंह यादव ने थाना रेवतीपुर में तहरीर दी थी कि 6 अक्टूबर 2015 की रात करीब 10:30 बजे उनके बेटे मन्नू यादव के घर के पास गोली चलने की आवाज आई। जब वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहां पहुंचे तो उन्होंने राजेश कुमार यादव को टार्च और बिजली की रोशनी में असलहा लिए भागते हुए देखा। जब वे घर के अंदर पहुंचे तो मन्नू की पत्नी प्रेमशीला देवी जमीन पर पड़ी थी, उनके सीने में गोली लगी थी, और वह तड़प रही थी। इस दौरान, प्रेमशीला ने हमलावर के रूप में राजेश कुमार यादव का नाम लिया। साथ ही मन्नू का पांच वर्षीय बेटा बृजेश भी चारपाई पर घायल अवस्था में पड़ा था, जिसे गोली लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से प्रेमशीला देवी और बृजेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में प्रेमशीला की मृत्यु हो गई। बृजेश को गाजीपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

न्यायालय का फैसला

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले की जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने सहायक शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में कुल 13 गवाह प्रस्तुत किए।

शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 35 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा सुनाने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

Post navigation

Previous: गाजीपुरः प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Next: गाजीपुरः सपा का पीडीए चर्चा कार्यक्रम, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे सपा जिलाध्यक्ष

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.