Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बजट, विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त कदम – प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

विशेष संवाददाता 02-02-2025
457

गाजीपुर। मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत तीसरे कार्यकाल का पहला बजट न केवल एक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह सरकारी कर्मचारियों, देश के किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों के लिए समृद्धि और खुशहाली के नए अवसर भी लेकर आया है।

स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य  प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस बजट को भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। उन्होंने कहा, “यह बजट न केवल आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि समाज के हर वर्ग के समग्र विकास का ध्यान रखते हुए सामाजिक न्याय भी सुनिश्चित करेगा। किसान, गरीब और वंचित वर्ग के लिए इस बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं, और मैं मोदी सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होनं बताया कि मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत से प्रेरित इस बजट में एक ओर जहां किसानों के लिए आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है, वहीं प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ भी किया गया है। इस योजना के तहत 100 कृषि जिलों का विकास और 1.7 करोड़ किसानों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों को सस्ते और कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए क्रेडिट कार्ड सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही, बिहार में मखाना उत्पादन के लिए एक विशेष बोर्ड का गठन किया जाएगा, जो किसानों के लिए अहम साबित होगा और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा। इसके अतिरिक्त, इस बजट में सरकारी कर्मचारियों और मध्यम वर्ग के आयकर में सुधार किया गया है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। गरीबों के लिए आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, कृषि एवं ग्रामीण विकास, शहरी विकास, आधारभूत संरचना और जल जीवन मिशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश किया जाएगा। इसके अलावा, वित्तीय अनुशासन को भी प्राथमिकता दी गई है, और मध्यम वर्ग के लिए सौर ऊर्जा की व्यवस्था की योजना बनाई गई है। यह बजट भारत की समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Post navigation

Previous: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और न्यायपालिका के बीच क्रिकेट मैच, न्यायपालिका की शानदार जीत
Next: गाजीपुर में राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण अभियान प्रारंभ, जागरूकता कार्यक्रम जारी

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.