Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बदहाल सड़क और अधूरी माइनर सफाई पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई नाराजगी

विशेष संवाददाता 04-02-2025
87 (12)

जमानियां। क्षेत्र की जर्जर सड़कों और सिंचाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ताड़ीघाट रजवाहा के किनारे ग्राम सभा कालनपुर नहर पुलिया से ग्राम सभा जीवपुर नहर पुलिया तक करीब 6 किमी की पक्की सड़क बनी हुई है, लेकिन विभाग ने सात महीने पहले उस पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया है। इस वजह से बरसात के दौरान एक स्कूल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और कई लोग घायल हो गए थे।

बसंत यादव ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार अधिशासी अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराया और जिला पंचायत सदन में भी मामला उठाया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि सड़क से मिट्टी हटवाने के लिए तत्काल निर्देश जारी करें, अन्यथा वे लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बसंत यादव ने हरपुर माइनर की अधूरी सफाई को लेकर भी चिंता जताई। ताड़ीघाट-रजवाहा से रघुनाथपुर तक जाने वाली 9 किमी लंबी इस माइनर की शील्ट सफाई अधूरी रहने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। माइनर में बडे बडे घास भुस के साथ पेड भी गिर हुआ है। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर उचित सफाई कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस माइनर से हरपुर, खिजिरपुर, कालनपुर, मथारा, ताजपुर मांझा, राघोपुर, चित्तावनपट्टी, मंझरिया, मतसा, रघुनाथपुर गांव की सिंचाई होती है।इस सड़क का उपयोग कालनपुर, खिजिरपुर, ताजपुर, जगदीशपुर, राघोपुर, चित्तावनपट्टी, मंझरिया, मतसा, जीवपुर आदि गांवों के लोग करते हैं। जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगता है, तो लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Post navigation

Previous: यूपी कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रिंस कुमार भारती ने जीता गोल्ड, स्कूल में हुआ सम्मान
Next: जार्ज मैसन यूनिवर्सिटी में शताक्षी राठौर को मिली उच्च शिक्षा का अवसर

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.