Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

जार्ज मैसन यूनिवर्सिटी में शताक्षी राठौर को मिली उच्च शिक्षा का अवसर

विशेष संवाददाता 05-02-2025
755

जमानिया। क्षेत्र के ग्राम बरुईन की रहने वाली शताक्षी राठौर ने अपनी प्रतिभा के बल पर अमेरिका की प्रतिष्ठित जार्ज मैसन यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मास्टर डिग्री (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) में प्रवेश पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शताक्षी राठौर, जो संदीप कुमार सिंह की पुत्री हैं, ने अमेरिका में उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने का अवसर प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष की लहर है। संदीप कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान से प्रेरित होकर अपनी पुत्री को उच्च शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया और उसे अमेरिका में अध्ययन का अवसर दिलाया। यह समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है कि बेटा और बेटी में कोई भेदभाव न करें और बेटियों को भी उनकी इच्छानुसार उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दें। शताक्षी राठौर की इस सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव और जनपद के कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। श्री जितेन्द्र सिंह, संसार सिंह, श्याम देव सिंह, उपेन्द्र सिंह, रणविजय सिंह, राजेन्द्र सिंह, संकटा सिंह सहित कई शुभचिंतकों ने शताक्षी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शताक्षी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे गाजीपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है।

Post navigation

Previous: बदहाल सड़क और अधूरी माइनर सफाई पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई नाराजगी
Next: गाजीपुर: 06 फरवरी को रोजगार मेला, विभिन्न कंपनियों में मिलेगी नौकरी

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.