Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया-धरम्मरपुर सेतु, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, दिए गए निर्देश

विशेष संवाददाता 17-02-2025
014 (11)

जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित जमानिया-धरम्मरपुर सेतु, बरुइन गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि प्रदीप पाठक ने अधिकारियों संग निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जमानिया-धरम्मरपुर सेतु का निरीक्षण करते हुए प्रदीप पाठक ने सेतु की दरारों और कमजोर सरिया का अवलोकन किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा की। सेतु निगम के अधिशासी अभियंता निर्मल ने बताया कि सेतु को पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर करने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। दूसरी ओर, पीडब्ल्यूडी अधिकारी सेतु की दरारों और टूट-फूट को लेकर स्पष्ट जवाब देने से कतराते दिखे, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। निरीक्षण के दौरान ओवरलोड वाहनों के कारण सेतु को होने वाले नुकसान पर चर्चा हुई। प्रदीप पाठक ने पुलिस और तहसील प्रशासन को ओवरलोड वाहनों के संचालन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार, कोतवाल अशेष नाथ सिंह, पीडब्ल्यूडी जेई चंदन राय, तारकेश्वर वर्मा‚ प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह, अमित कुमार सिंह‚ अमृतेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाजीपुर के वार्षिक चुनाव सत्र 2025 का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न
Next: किशुनीपुर में साइन ग्रुप का अत्याधुनिक कैफे, रेस्टोरेंट‚ बैंक्वेट एवं लॉन का उद्घाटन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.