Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

विधानसभा में गाजीपुर के शहीद वीर अब्दुल हमीद के अपमान का मुद्दा गरमाया

विशेष संवाददाता 20-02-2025
015 (2)

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद के विधायक शोएब उर्फ मन्नू अंसारी ने यूपी विधानसभा में गाजीपुर के शहीद वीर अब्दुल हमीद के अपमान की कोशिश का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले किसी भी शहीद का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का अपमान, देश के अपमान के समान है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

इसके अलावा, विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी सदन में आवाज उठाई। उन्होंने मुहम्मदाबाद-बलिया मार्ग को बिहार तक हाईवे से जोड़ने और चौड़ा करने की मांग की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने भारी वाहनों के कारण जर्जर हो चुकी ग्रामीण सड़कों और पुलों की मरम्मत कराने की भी अपील की।

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी मांग
विधायक ने अपने जिले में किसी भी विश्वविद्यालय के न होने की समस्या को उठाते हुए, गाजीपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की। साथ ही, उन्होंने अपनी विधानसभा में एक पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज खोलने की भी मांग रखी, जिससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े।

बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी उठाई आवाज
बिजली संकट को उजागर करते हुए विधायक ने बताया कि पिछले 20 वर्षों में क्षेत्र में एक भी नया पावर हाउस या सब-स्टेशन स्थापित नहीं किया गया, जिससे गर्मी और सिंचाई के समय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बिजली आपूर्ति को सुगम बनाने के लिए तत्काल पावर हाउस और सब-स्टेशन निर्माण की मांग की। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में बना ट्रामा सेंटर पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रहा है। केवल दो डॉक्टर उपलब्ध हैं, और उनके लिए पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। एक्स-रे मशीन जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है। उन्होंने मांग की कि ट्रामा सेंटर में उचित व्यवस्था की जाए, जिससे आसपास की विधानसभाओं के लोगों को भी लाभ मिल सके।

युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम की मांग
क्षेत्र के युवाओं के लिए विधायक ने अपनी विधानसभा में एक मिनी स्टेडियम खोलने की भी मांग रखी, जिससे स्थानीय युवाओं को खेल-कूद की सुविधाएं मिल सकें और उनकी प्रतिभा को सही मंच दिया जा सके। विधायक ने सरकार से इन सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और जल्द से जल्द समाधान निकालने की अपील की।

Post navigation

Previous: बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू, नकल करते एक परीक्षार्थी को किया गया रिस्टीकेट
Next: जमानियां: ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.