Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

विशेष संवाददाता 05-03-2025
015 (5)

जमानिया। क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय, बरुईन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह एवं प्रबंधक श्री उपेंद्र सिंह की अगुवाई में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया गया।

शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि श्री रामनारायण पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी और अपने जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री राधेश्याम शुक्ला द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव ने प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह विशेष शिविर 3 मार्च 2025 से 9 मार्च 2025 तक चलेगा। शिविर के अंतर्गत ग्राम स्वच्छता, वित्तीय साक्षरता, नशा मुक्ति, मतदाता जागरूकता रैली, टीकाकरण, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित महाविद्यालय के शिक्षक श्री के.के. राय, श्री आलोक कुमार राय एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: जमानिया में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक एवं पीडीए चौपाल का आयोजन
Next: महिला महाविद्यालय हेतिमपुर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली का आयोजन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.