Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गाजीपुर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विशेष संवाददाता 07-03-2025
014 (23)

गाजीपुर।  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जनपद गाजीपुर के ग्राम पंचायत महराजगंज व ग्राम पंचायत बबेड़ी में महिला कल्याण विभाग व ब्रेकथ्रू ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विशेष जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में किशोरी समूह व ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया, जहां उन्होंने अपने भविष्य के सपनों व प्रेरणास्रोतों पर खुलकर चर्चा की। महिलाओं ने भी अपने रोजमर्रा के जीवन के अनुभवों को साझा किया। इस दौरान महिला कल्याण विभाग के वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर श्रीमती प्रियंका प्रजापति व चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर श्रीमती प्रियंका यादव ने सभी को महिला व बाल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 181, 112, 1098, 1090, 102, 108, 1076 आदि की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। साथ ही, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल अपराध (पॉक्सो), माहवारी के दौरान स्वच्छता और महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी श्रीमती गीता श्रीवास्तव, सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, मनो-सामाजिक परामर्शदाता अशरफ जहां, चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर प्रियंका यादव तथा ब्रेकथ्रू ट्रस्ट से जिला समन्वयक सुश्री नंदिनी, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर उजमा परवीन, कम्युनिटी डेवलपर नासरीन फातिमा मौजूद रहीं। इसके अलावा, किशोरी समूह से अंशु, नेहा, निशा, संजना, सोनम, ब्यूटी, सुनीता, सीमा, हिना, अनीता आदि ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिससे महिलाओं व किशोरियों को अपने अधिकारों व सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।

Post navigation

Previous: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘पढ़े महाविद्यालय, बढ़े महाविद्यालय’ एवं दहेज मुक्त-नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का सफल आयोजन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.