Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

रामकली महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व सद्भावना रैली का आयोजन

विशेष संवाददाता 08-03-2025
01212

जमानिया। क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रामकली महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शनिवार को विश्व सद्भावना रैली निकाली गई, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रैली प्रारंभ होने से पूर्व छात्राओं को इसके उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. हरीशचंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्राएं हाथों में विभिन्न संदेशात्मक स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए गांव की गलियों से गुजरीं और सद्भावना, एकता और भाईचारे के नारों से माहौल गूंज उठा। रैली पुनः महाविद्यालय लौटकर एक सभा में परिवर्तित हो गई, जहां प्रबंधक डॉ. हरीशचंद्र सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सद्भावना और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना पांडेय ने की। इस अवसर पर कमलेश कुमार सिंह, अभय पांडेय, राम आशीष सिंह, आलोक कुमार सिंह, निशू यादव‚ अंजली यादव‚ विनीता यादव‚ सुनीता मौर्य आदि समेत महाविद्यालय की छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: ग्राम मुहम्मदपुर में होलिका दहन स्थल बदलने को लेकर खुली बैठक कल
Next: हिंदू पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.