Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

हिंदू पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

विशेष संवाददाता 08-03-2025
014 (24)

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘इम्पॉवर्ड वॉइसेस: वुमेन लीडिंग द चेंज’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मदन गोपाल सिन्हा ने कहा कि विश्व की कुल जनसंख्या में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत है, इसलिए उन्हें रोजगार और अवसरों में समान भागीदारी मिलनी चाहिए। वहीं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, जो संगोष्ठी के मुख्य वक्ता थे, ने कहा कि आज महिलाएं वैश्विक स्तर पर बदलाव की वाहक बन रही हैं और उनके नेतृत्व से समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा मिल रहा है। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने महिला सशक्तिकरण को पूरे समाज की प्रगति के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने शिक्षा, समान अवसर और सामाजिक समर्थन को महिलाओं के विकास का आधार करार दिया। डॉ. ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं, तो वे न केवल अपना जीवन बदलती हैं, बल्कि समाज और दुनिया को भी बेहतर बनाती हैं। कार्यक्रम में प्रियंका ज्योति गुप्ता, खुशी गुप्ता, अंशिका सिंह, काजल, सोमानशी शुक्ला समेत कई छात्र-छात्राओं ने अपने विचार साझा किए। संगोष्ठी का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक आचार्य हिंदी डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: रामकली महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व सद्भावना रैली का आयोजन
Next: महिला दिवस पर छात्र-छात्राओं ने दिया स्वच्छता और सशक्तिकरण का संदेश

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.