Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पत्रकार की हत्या मामले में गाजीपुर के पत्रकारों ने डीएम को सौंपा पत्रक

विशेष संवाददाता 11-03-2025
PHOTO--2 (1) (1)

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की 8 मार्च को हुई नृशंस हत्या के मामले को लेकर गाजीपुर पत्रकार एसोशिएशन गाजीपुर के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों ने महामहिम राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम डीएम गाजीपुर के माध्यम से पत्रक सौंपा।

जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी को पत्रक दिया गया। दिनांक 8 मार्च 2025 को जनपद सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर अज्ञात बदमाशों ने वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की बेरहमी से हत्या कर दी। 40 वर्षीय राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पत्रकारों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक पत्रकारों पर इस तरह के हमले होते रहेंगे, क्या सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगी। मामले में पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने कहा कि घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। हम मांग करते हैं कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार को ठोस कानून बनाना चाहिए। इस मामले को लेकर गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने महामहिम राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि स्वर्गीय राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए, उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और आश्रित सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाए, पत्रकारों पर हो रहे हमलों की जांच के लिए विशेष जांच दल ( SIT ) गठित की जाए। इस मौके पर विनय कुमार, आलोक त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, देव ब्रत विश्वकर्मा, रवि कांत, विनोद गुप्ता, शशि कान्त तिवारी, दुर्ग विजय सिंह, अनिल उपाध्याय आदि पत्रकारगण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: वांछित अभियुक्त दिलीप वर्मा को जमानियाँ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मोहम्मदाबाद में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.