Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एजुकेशन कार्ड लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा गया पत्र

विशेष संवाददाता 20-03-2025
0154 (16)

जमानिया। सवर्ण विकास मंच, जो एक गैर-राजनीतिक संगठन है, ने देश में पांच लाख रुपये का एजुकेशन कार्ड लागू करने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से गुरुवार को एक ज्ञापन भेजा। संगठन का मानना है कि हेल्थ कार्ड की तर्ज पर एजुकेशन कार्ड लागू होने से गरीब परिवारों के बच्चे देश के किसी भी स्कूल में बिना आर्थिक बोझ के शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

संगठन के जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि मौजूदा केंद्रीय बजट से ही इस योजना को लागू किया जा सकता है और इसके लिए किसी अतिरिक्त बजट की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि देश में कई गरीब परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। यदि यह योजना लागू होती है, तो बच्चे अपनी प्रतिभा के आधार पर सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों एवं कोचिंग सेंटरों में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। बताया कि इससे देश में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और गरीब बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि हेल्थ कार्ड की तरह एजुकेशन कार्ड योजना को भी जल्द लागू किया जाए। संगठन ने पूर्व में भी इस संबंध में सरकार को अनुरोध पत्र भेजा था, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार से अपील की है कि इस योजना को जल्द से जल्द लागू कर गरीब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत कदम उठाया जाए। जिस पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आश्वासन दिया कि उचित माध्यम से पत्रक को भेजा जाएगा। इस अवसर पर विरेन्द्र सिंह‚ अजय श्रीवास्तव‚ अनिल वेदांति‚ शैलेन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहै।

Post navigation

Previous: एम मॉल में कांग्रेस कमेटी की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन रविवार को
Next: ईद पर्व को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.