Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

गाजीपुर में 10 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विशेष संवाददाता 13-04-2025
khabarlogo

गाजीपुर। माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में आगामी 10 मई 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जनपद न्यायालय गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर और मुहम्मदाबाद के साथ-साथ ग्राम न्यायालय जखनियां व जमानियां एवं अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में संपन्न होगा।

इस संबंध में विजय कुमार-पटेल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाएगा। इनमें उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी वाद, छोटे एवं लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस), स्टाम्प एवं पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद तथा वैवाहिक विवादों का सुलह समझौते एवं मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वादों का समाधान कर आमजन को शीघ्र और सहज न्याय दिलाना है। इसके लिए वादों को समय से परिपक्व कर आगामी लोक अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

Post navigation

Previous: हिंदू पीजी कॉलेज में चार सहायक आचार्य प्रोन्नत, महाविद्यालय परिवार में हर्ष
Next: आंबेडकर जयंती से पूर्व पार्कों और प्रतिमाओं की हुई साफ-सफाई

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.