Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता 13-04-2025
01 (2)

गाजीपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (NMO) गाजीपुर के संयुक्त सौजन्य से आज रविवार को नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में दर्जनों गाँवों से आए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। शिविर में चर्म रोग, हड्डी रोग, नेत्र, कान-गला रोग, फिजियोथेरेपी, बाल रोग समेत विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान कीं। जनपद सहित अन्य स्थानों से आए चिकित्सकों ने 1600 से अधिक महिला-पुरुषों का निःशुल्क परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आईएमए और एनएमओ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के निःशुल्क शिविरों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अत्यंत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी गांवों में निवास करती है, जहाँ गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सकीय सेवाओं की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने शिविर में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी भी ली। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मानवीय सेवा के इस कार्य में भागीदार बनें। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को बुके और चुंदरी भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सचिदानंद राय, उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख अजिताभ राय ‘राहुल’, पूर्व प्रमुख मुकेश राय, सिद्धार्थ राय ‘मोनू’, झल्लन राय, डॉ. झारखंडे पांडेय, डॉ. जे.एस. राय, डॉ. ए.के. राय, डॉ. राजेश सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. के.के. सिंह, डॉ. बी.डी. गुप्ता, डॉ. रजनी राय, डॉ. राहुल राय, मुन्ना राय, प्रधानाचार्य संतोष राय समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने पर 16 व्यापारियों पर ₹5.90 लाख का जुर्माना
Next: किसानों के लिए अनिवार्य हो रही फार्मर रजिस्ट्री, जल्द बनवाने की अपील

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.