Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पहलगाम आतंकी हमले पर जमानियां महाविद्यालय में शोक सभा

ब्यूरो 24-04-2025
IMG-20250424-WA0003.jpg


जमानियां । स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गुरुवार को शोक और आक्रोश का माहौल रहा। महाविद्यालय परिवार ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और शहीद हुए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमला मानवता और सभ्यता पर एक गहरा आघात है। उन्होंने भारत सरकार से आतंकियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई करने का आह्वान किया कि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। प्रो. सिंह ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
श्रद्धांजलि सभा में महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा, आईक्यूएसी प्रभारी एवं रसायन विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार, डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ. अभिषेक तिवारी, मुन्ना राम, बलिराम सिंह, इन्द्रभान सिंह, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अरुण अनुभव, उजमा एजाज, नीतू, अंजली, प्रिया, कुमकुम यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करने का संकल्प लिया।

Post navigation

Previous: प्रधानाध्यापिका शिवा गुप्ता सेवानिवृत्त, विद्यालय परिवार भावुक
Next: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जमानियां में फूटा गुस्सा, आतंकियों का पुतला दहन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.