Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जमानियां में फूटा गुस्सा, आतंकियों का पुतला दहन

ब्यूरो 24-04-2025
IMG-20250424-WA0007.jpg


जमानियां। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को जमानियां के स्टेशन गांधी चौक पर विभिन्न राजनीतिक दलों, धर्मों और समुदायों के लोग एकजुट हुए। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आतंकियों का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा नगर अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने कहा कि देश में लगातार हो रहे आतंकी हमलों के खिलाफ सरकार को अब कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। समाजसेवी नारायण दास चौरसिया ने आतंकवाद को मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए इसके समूल नाश के लिए पूरे देश को एकजुट होने का आह्वान किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है और अब सरकार को आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रदर्शन में राकेश जायसवाल, कृष्णा गुप्ता, योगेश जायसवाल, सरफराज अंसारी, रोजन अंसारी, अहमद हसन, मुना गुप्ता, पिंटू वर्मा, राहुल वर्मा, शुभम जायसवाल, छोटू जायसवाल, धीरज जायसवाल, कल्लू गोस्वामी, शंकर शर्मा, गोविंद चौरसिया और प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आक्रोशित नागरिकों ने सरकार से मांग की कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि शांति और विकास तभी संभव है जब देश आतंकवाद से पूरी तरह से मुक्त हो।

Post navigation

Previous: पहलगाम आतंकी हमले पर जमानियां महाविद्यालय में शोक सभा
Next: करीमुद्दीनपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी युगल को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.