Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गाजीपुर न्यायालय में अवकाश में बदलाव रामनवमी के बदले अब कार्तिक पूर्णिमा को छुट्टी

ब्यूरो 24-04-2025
khabarimg


गाजीपुर। (सू0वि0) जनपद न्यायालय, गाजीपुर में अवकाश को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में, पहले घोषित रामनवमी के बदले दिए गए अतिरिक्त अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

पूर्व में, रामनवमी का अवकाश जो कि रविवार, 06 अप्रैल, 2025 को पड़ रहा था, उसके एवज में 14 अप्रैल, 2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया था।
हालांकि, अब माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के नए आदेशानुसार, अधीनस्थ न्यायालयों के लिए 14 अप्रैल, 2025 को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के जन्मदिन का अवकाश पहले से ही घोषित है। इस स्थिति को देखते हुए, जनपद न्यायालय, गाजीपुर द्वारा पूर्व में घोषित 14 अप्रैल, 2025 का अतिरिक्त अवकाश निरस्त कर दिया गया है। इसके बदले में, अब 05 नवंबर, 2025 दिन बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जनपद न्यायालय, गाजीपुर में अतिरिक्त अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार, जनपद न्यायालय, गाजीपुर मुख्यालय स्थित सभी न्यायालय, वाह्य न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन सैदपुर व मुहम्मदाबाद, तथा ग्राम न्यायालय जखनियॉं एवं जमानियॉं चौथे शनिवार, दिनांक 28 जून, 2025 को न्यायालयी कार्य हेतु खुले रहेंगे। अत: सभी संबंधित अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे अवकाश में हुए इस परिवर्तन और न्यायालय खुलने की नई तिथि को ध्यान में रखें।

Post navigation

Previous: करीमुद्दीनपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी युगल को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार
Next: गाजीपुर में ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट निर्धारित, जाम से मिलेगी मुक्ति

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.