Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गाजीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, पहलगाम हमले पर जताया शोक

ब्यूरो 27-04-2025
IMG-20250427-WA0013.jpg


गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी को रविवार को गाजीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर सुना। इस दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया, जिसे सुनकर कार्यकर्ताओं ने भी शोक जताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जंगीपुर विधानसभा के सुहवल मंडल के युवराजपुर पंचायत भवन में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के शब्दों में पहलगाम की घटना के प्रति जो पीड़ा और दुख दिखा, वह एक सच्चे नेता के भाव थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर विकास की ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा था, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, लेकिन इस घटना ने देश को दुखी कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश को दशकों बाद एक ऐसा नेता मिला है, जो राष्ट्र और जनता के प्रति जिम्मेदार और ईमानदार है।
वर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सदर विधानसभा के बूथ संख्या 203 पर बूथ अध्यक्ष आशीष राय और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रकृति और पर्यावरण के प्रति उनकी दूरदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 140 करोड़ पेड़ लगाए गए हैं, जो देश की खुशहाली और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के मनिहारी प्रथम मंडल के बूथ संख्या 301 पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह और अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा 1917 में अंग्रेजों के अत्याचार और शोषण का जिक्र करने को भारतवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने गाजीपुर सदर विधानसभा के स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को युग पुरुष बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश का भविष्य सुरक्षित है और वर्तमान विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, संकठा प्रसाद मिश्र आदि ने भी अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम सुना और सरल ऐप पर अपलोड किया

Post navigation

Previous: गाजीपुर एस बी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कैंडल मार्च से जताया पहलगाम हमले पर शोक, दिया शांति का संदेश
Next: जमानिया बरूईन में शॉर्ट सर्किट से पांच बीघा गेहूं का बोझा राख

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.