Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

हिट एंड रन पीड़ितों को मिलेगी 2 लाख तक की सहायता सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय

ब्यूरो 19-05-2025
IMG-20250519-WA0003.jpg


गाजीपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हिट एंड रन के मामलों में आम जनता को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि ऐसे दुर्घटनाओं में मृत्यु होने पर पीड़ित के परिवार को 2 लाख रुपये और गंभीर चोट लगने पर 50 हजार रुपये की सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। उन्होंने मीडिया से इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और पुलिस विभाग को कार्यशालाएं आयोजित कर प्रभावित व्यक्तियों को परिवहन विभाग में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए।
बैठक में विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर में तत्काल चिकित्सा केंद्र पहुंचाने के लिए आम लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई व्यक्ति घायल को अस्पताल पहुंचाता है तो पुलिस द्वारा उसे अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा, बल्कि इस मानवीय कार्य के लिए उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा। हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर परिवहन विभाग और पुलिस विभाग को कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
हाईवे पर बने अवैध कटों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं और यदि कोई व्यक्ति इन अवैध कटों का दोबारा इस्तेमाल करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में वर्तमान में चिन्हित 17 ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के लिए एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है। गाजीपुर-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़नपुरा लघु सेतु के चौड़ीकरण के लिए भी एनएचएआई को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचएआई ने बताया कि चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है और ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे सितंबर माह तक चालू हो जाएगा, जिससे बलिया और मॉझीघाट जाने के लिए जनपद को एक नया एक्सप्रेसवे मिलेगा। शहर में चलने वाले ई-रिक्शा को निर्धारित रूट के अनुसार ही चलाने और उनके लिए स्टैंड चिन्हित कर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। शहर में वाहनों की पार्किंग की समस्या को देखते हुए टाउन हॉल और रेलवे स्टेशन पर पिंक बूथ के पीछे पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जीएन प्रसाद, अधिशासी अभियंता बीएल गौतम, संतोष कुमार, जेपी यादव, पुनीत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी, सहायक अभियंता विजय पाल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, परिवहन विभाग, एनएचएआई, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम के अधिकारियों के साथ-साथ सवारी वाहन एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन और प्रदूषण मोटर ट्रेनिंग के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक का संचालन सहायक अभियंता अनुराग यादव ने किया।

Post navigation

Previous: एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next: पीजी कॉलेज गाजीपुर में पहली बार स्कैन कोड आधारित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.