Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना

गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश, गर्मी से बचाव पर जोर

ब्यूरो 20-05-2025
IMG-20250520-WA0002.jpg


जमानिया। तहसील सभागार में मंगलवार को गौशाला और गोआश्रय स्थलों की तहसील स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गौशालाओं में रखरखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए गए।

उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने विशेष रूप से गौशालाओं में गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जालीदार तिरपाल और टीन के ऊपर बोरी डालकर पानी का छिड़काव किया जाए ताकि तापमान नियंत्रित रह सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक गोवंश को शासनादेश के अनुसार आहार उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त, हरे चारे, भूसा, पानी, छाया और नियमित टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकारी के अनुसार, कन्हा गौशाला में वर्तमान में 350 गोवंश संरक्षित हैं, जबकि सुहवल के अस्थाई गोआश्रय स्थल पर 32 गोवंशों की देखरेख की जा रही है। उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. अभिजीत कुमार, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, छविनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: गाजीपुर में बाढ़ व कटान से बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 15 जून तक कार्य पूरे करने के निर्देश
Next: कसेरा पोखरा के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, शादी का माहौल मातम में बदला

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.