Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना

ऑक्सीजन लेवल 95 से नीचे आने पर तुरंत कोविड कंट्रोल रूम को दें जानकारी

ब्यूरो 19-04-2021
khabarimg

गाजीपुर। जनपद में इन दिनों कोविड-19 पॉज़िटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है । ऐसे में जिले में कोरोना उपचाराधीनों को होम आइसोलेशन के दौरान स्वयं के सेहत की निगरानी करते रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही ऑक्सीजन लेवल 95 से नीचे आने पर इसकी जानकारी तुरंत कोविड कंट्रोल रूम को देने को कहा जा रहा है। जिले में कोरोना के सक्रिय उपचाराधीनों की संख्या 2382 हैं जिसमें 1925 होम आइसोलेशन में हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीसी मौर्य ने बताया कि मरीजों को हर दिन कंट्रोल रूम से फोनकर उनके सेहत का फीडबैक लिया जा रहा है। इस बीच अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों की संख्या भी बढ़ी है।

होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन लेवल पर रखें नजर , मास्क भी जरूरी :

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि होम आइसोलेशन के दौरान मास्क लगाकर रहना जरूरी है, जिससे घर के अन्य सदस्य प्रभावित न हों। घर से बाहर न निकलें। घर में सबसे दूरी बनाकर अलग रहें। पल्स ऑक्सीमीटर साथ रखें और ऑक्सीजन लेवल की जानकारी लेते रहना चाहिए। ऑक्सीजन लेवल 95 से नीचे आये या सेहत में उतार चढ़ाव लगे तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002576200 पर दें । टैबलेट एजीथ्रोमायसिन 500 एमजी 1 रोज, टैबलेट जेंकोविट 1 रोज, टैबलेट विटामिन सी 1 रोज, बुखार आने पर टैबलेट पैरासिटमऑल 500 एमजी दिन में 3 बार तथा टैब आइवर्मेक्टिन 12 एमजी लगातार तीन दिन तक अवश्य लें।

होम आइसोलेशन में बरतें सावधानी
थर्मामीटर से अपने शरीर के तापमान को भी नापते रहें।
अपने मोबाइल में होम आइसोलेशन और आरोग्य सेतु एप जरूर डाउनलोड करें।
प्रोटीन का सेवन करें।
मसाला से दूर रहें। सादा एवं संतुलित भोजन करें।
आयुर्वेदिक काढ़ा का भी प्रयोग करते रहें।
होम आइसोलेशन में 17 दिन तक रहना है। कमरे में 10 दिन तक रहें। 10 दिन के बाद 7 दिन तक कोविड नियमों का पालन करते हुये रूम के बाहर टहल सकते हैं।
हाथों को समय-समय पर धुलते रहें।
बुजुर्गों व बच्चों को घर से बाहर न जाने दें।

एसीएमओ डॉ केके वर्मा ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को कंट्रोल रूम से आने वाले फोन पर ऑक्सीजन की जानकारी देनी चाहिए। उन्होने बताया कि रेलवे, बस स्टेशन सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में टीम लगाकर जांच की जा रही हैं।

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बना 107 बेड का कोविड एल-2 हॉस्पिटल
Next: मशीन की चिनगारी से गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख

संबंधित खबरें

IMG-20240229-WA0162.jpg
  • कोरोना

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में निकली जागरुकता रैली

विशेष संवाददाता 01-03-2024
khabarimg
  • कोरोना

प्रा० स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी मे लगाई गई वैक्सीन

विशेष संवाददाता 26-07-2021
khabarimg
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

देर से टीकाकरण शुरू होने से लोग हुए परेशान

ब्यूरो 22-07-2021

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.