Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

2218 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

ब्यूरो 22-04-2021
IMG-20210422-WA0186

जमानियां। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बुधवार को नाममात्र पर्चा वापसी के साथ ही चुनाव चिन्ह वितरण कर दिया गया। सिंबल के लिए विकास खंड पर शाम तीन बजे से भारी संख्या में दावेदारों की भीड़ उमड़ी रही। भीड़ के चलते ब्लॉक प्रांगण में मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। पर्चा वापसी का मिलान कर सूची तैयार करने में रात करीब 12 बज गया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में स्थानीय विकास खंड के 84 ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए 778‚ क्षेत्र पंचायत सदस्य के 131 पद पर 640 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1088 के सापेक्ष 1067 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें मंगलवार को नामांकन पत्रों कि जांच में ग्राम प्रधान पद पर तीन‚ क्षेत्र पंचायत सदस्य का 01 और ग्राम पंचायत सदस्य का 31 नामांकन विभिन्न कमियों के कारण खारिज हुआ। बुधवार को ग्राम प्रधान पद पर 149‚ क्षेत्र पंचायत सदस्य के 25 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 58 प्रत्याशियों ने अपना नाम विभिन्न प्रत्याशियों ने वापस ले लिया। जिसके बाद विकास खंड में कुल प्रत्याशी 2218 मैदान में है। जिसमें ग्राम प्रधान पद के 626‚ क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर एक निर्विरोध को छोड कर 613 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 585 निर्विरोध को छोड़ कर 393 अपनी किस्मत अजमाएंगे। आंकड़ों पर गौर करें तो निर्विरोध‚ वापसी एवं नामांकन खारिज सबसे अधिक ग्राम पंचायत सदस्य पद पर ही है। विकास खंड में इस पद पर कुल संख्या 1088 है‚ जिसके सापेक्ष लोगों ने 21 नामांकन कम किया था। वही इसी पद पर सबसे अधिक 32 नामांकन खारिज भी हुआ है। आरओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 585 सदस्यों का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। ग्राम प्रधान पद पर कुल 626‚ क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 614 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 978 प्रत्याशी शेष बचे है। जो चुनाव में भाग लेंगे। इन सभी लोगों को चुनाव चिन्ह आवंटन कर दिया गया है।

Post navigation

Previous: संरक्षक का निधन
Next: कोविड नियमो का करें पालन- कोतवाल जमानिया

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.