Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कोविड नियमो का करें पालन- कोतवाल जमानिया

ब्यूरो 22-04-2021
IMG-20210422-WA0137

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों एवं प्रत्याशियों संग बैठक कर कोविड नियमों तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करने को लेकर जानकारी दी।

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 29 तारीख को वोटिंग होनी है. ऐसे में गांव देहातों में पंचायत चुनाव का पूरा माहौल है और कोरोना संक्रमण भी लगातार तेजी से पैर पसार रहा है। जिसको ध्यान में रख कर कोतवाली प्रभारी रवीन्द्र भूषण मौर्य ने गांव के लोगों के साथ बैठक कर जागरूक किया और कहा कि लगातार बढ़ रहे कोविड के मामलों को देखते हुए मास्क और दो गज की दूरी का ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने कोविड से संबंधित कानून के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। वहीं उन्होंने प्रत्याशियों को हिदायत दी कि सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंस के साथ ही गांव में चुनाव प्रचार करें। कोविड नियमों का पालन न करते पकड़े जाने पर कार्रवाई निश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में प्रत्याशियों कि जिम्मेदारी है कि वे अपने चुनावी मुद्दों के साथ कोरोना संक्रमण से बचने के तरीकों के बारे में भी बताएं ताकि गांव में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। कहा कि जानकारी मिली है कि चुनाव प्रचार में कुछ लोग कोविड-19 के नियमों का ध्यान नहीं रख रहे हैं। वे सुधर जाए अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव किया जायेगा। इस अवसर पर जय प्रकाश यादव‚ रमाशंकर सिंह यादव‚ विद्‍या निवास उपाध्याय‚ बद्रे आलम खां‚ सरवर अंसारी‚ क्षैल बिहारी‚ अरूण राम‚ नेता कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: 2218 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
Next: विकास खण्ड में पसरा रहा सन्नाटा

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.