Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

चुनाव निरस्त– आरओ जमानियां

विशेष संवाददाता 27-04-2021
khabarimg

जमानियां। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के दौरान ढढनी रणवीर राय प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम पंचायत का चुनाव रद्द कर दिया है। विकासखंड की ग्राम पंचायत ढढनी रणवीर राय के प्रत्याशी मदन सिंह कुशवाहा बीमारी का इलाज मऊ जनपद में चल रहा था। जिनका रविवार को देहांत हो गया है।

निर्वाचन अधिकारी दिलीप शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत ढढनी रणवीर राय के प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया गया है। बताया कि खंड विकास अधिकारी द्वारा सूचना दी गयी है कि ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी मदन सिंह कुशवाहा का बीमारी के कारण निधन हो गया है। जिस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव संशोधित नियम के अनुसार मतदान से पहले प्रधान पद के प्रत्याशी की आकस्मिक मौत होने पर संबंधित ग्राम पंचायत का चुनाव को निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी की मौत होने पर यह नियम लागू नहीं है। ग्राम प्रधान पद का चुनाव उत्तर प्रदेश पंचायती राज नियमावली 1994 तथा संशोधित नियमावली के तहत निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य‚ बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव यथावत होगा। इसकी सूचना विकास खंड की सूचना पट्टी पर भी चस्पा कर दी गयी है ताकि कोई समस्या न रहे।

Post navigation

Previous: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया पहचान पत्रों की सूची
Next: चिकित्सक मरीजों के साथ गैर जिम्मेदाराना व्यवहार न करें-डीएम

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.