Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • कोरोना

श्मशान घाट पर भी किया गया सैनिटाइजेशन व सफाई कार्य

ब्यूरो 29-04-2021
IMG-20210429-WA0018

गाजीपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद शहर में कोरोना संक्रमण से लड़ने हेतु लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आज शहर के दोनों श्मशान घाट पर सैनिटाइजेशन व सफाई का कार्य किया गया। इसके अलावा द्वितीय चरण के अभियान में आखिरी दिन नगर के 4 वार्डों कपूरपुर, रायगंज, काजीटोला व पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर के क्षेत्रीय सभासद क्रमशः आसमा खातून, कुँवर बहादुर सिंह, संजय कुमार व गोपालजी वर्मा के देख-रेख में सैनिटाइजेशन का कार्य सम्पन्न हुआ।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी लालचन्द सरोज ने बताया कि इसके अतिरिक्त शहर में लगातार अलग-अलग वार्डों में फागिंग का कार्य टेम्पो व हस्त चालित मशीन से किया जा रहा है जो क्रमशः चलता रहेगा। इसके अतिरिक्त तृतीय चरण का सैनिटाइज का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। शनिवार, रविवार व सोमवार को विशेष अभियान चलाकर पुनः स्प्रे मशीन युक्त टैंकरों से शहर के मुख्य मार्गों को सैनिटाइज कराया जाएगा तथा अलग-अलग वार्डों में छोटी मशीनों से घर-घर सैनिटाइजेशन का कार्य होगा।

श्री अग्रवाल ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने व सतर्क एवं सावधान रहते हुए 1 मई 2021 से 18 वर्ष के ऊपर के लोगों के टीकाकरण में भाग लेने के लिए कोविन एप्स पर पंजीयन कराने की अपील भी की है। फेस पर मास्क, दो गज की दूरी, बार-बार साबुन से हाथ धोना,सैनिटाइजर आदि में कोई ढिलाई न बरती जाए।

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक ने बूथों का किया निरीक्षण
Next: जमानियाँ में 65 प्रतिशत हुआ मतदान

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.