Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की मनाई गई 30 वीं पुण्यतिथि

ब्यूरो 21-05-2021
IMG-20210521-WA0012

जमानियां। तहसील के पास स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को लॉकडाउन का पालन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि मनाई।

इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन का पालन करते हुए सागदी के साथ कंप्यूटर युग के निर्माता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई है। कहा कि उन्होंने देश को एक नई दिशा दी थी और नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया था। नगर अध्यक्ष सयैद फैजान ने कहा कि देश में कई सकारात्मक बदलाव पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी द्वारा किए थे। पंचायती राज की स्थापना कर जमीनी स्तर पर लोगों तथा विशेषकर संस्थाओं को सशक्त बनाया। कहा कि कोरोना महामारी से आज पूरा देश परेशान है‚ रोजगार चौपट हो चुके है और दिन पर दिन बद से बत्तर स्थिति उत्पन्न हो गयी है। लेकिन भाजपा की सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर गरीबों की मदद नहीं करने के बजाए हवा हवाई दावों में जुटी है। इस अवसर पर खुर्शीद सिद्दीकी, एहसन रजा, तासउवर अंसारी, सिराज सलमान , इन्द्रदेव राम, केसरी नन्द तिवारी आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए नियमों को किया गया सरल
Next: फैजान को मिला नगर अध्यक्ष का कमान

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.