Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

रोजगार सेवक‚सेक्रेटरी‚ग्राम प्रधान बने वृक्ष अभिभावक

ब्यूरो 17-06-2021
IMG-20210617-WA0022

जमानियाँ। स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में गुरुवार को पौधरोपण के लिए वन विभाग के अधिकारीयों संग नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए वन विभाग के एसडीओ जय प्रकाश ने कहा कि वनों में हो रही अवैध कटान के चलते पर्यावरण को खतरा पहुंच रहा है। अंधाधुंध पेड़ कटने से वन जीवों व मनुष्यों के बीच लगातार संघर्ष बढ़ रहा है। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पेड़ों की कटाई रोकने के साथ ही पौधरोपण करना होगा। सड़कों के किनारे पीपल व बरगद का पेड़ लगाने से जहां पर्यावरण शुद्ध होगा वहीं यात्रीयों को छाया मिलेगी। इस वर्ष शासन की ओर से आये लक्ष्य के सापेक्ष ग्राम सभावार सूची तैयार कर पौधों का वितरण किया जाएगा। इन पौधों को किसान भी ले सकेंगे। उन्होंने ग्राम प्रधानों को लगाए गए पौधों के रख रखाव सहित अन्य जानकारी विस्तार से दी। वही उन्होंने कहा कि यदि जरूरत महसूस हो तो ट्री गार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि पौधों को सुरक्षित रखा जा सकें। वीडियो हरिनरायन ने कहा कि रोजगार सेवक‚ सेक्रेटरी‚ ग्राम प्रधान को वृक्ष अभिभावक बनाया गया है और पौधे के देखरेख की जिम्मेदारी उन्हीं को सौंपी गई है। इस दौरान उन्होंने प्रति ग्राम सभा 1493 पौधे दिये जाने की बात कही। इस अवसर पर जय प्रकाश पाण्डेय‚ अरूण पाण्डेय‚ संतोष कुमार‚ कृष्णा मौर्य‚ ललीता चौधरी‚ मेवा लाल वर्मा‚ मनोज आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: गंगा में डूबी युवती का शव 28 घण्टे बाद हुआ बरामद
Next: नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का हुआ जोरदार स्वागत

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.