Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना

कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर दो क्षेत्र बने हॉट स्पाट

ब्यूरो 19-06-2021
khabarimg

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार कोविड-19 कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से प्रभावित निम्नाकित ग्रामो/वार्डो मे 03 एवं 04.06.2021 को 2 कोरोना पाजिटीव केस प्राप्त होने पर उक्त ग्रामो/वार्डो के सम्पूर्ण क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट एरिया/हाट स्पाट के रूप मे घोषित किया गया है।

जिसमे ग्राम चित्रकोनी थाना दिलदारनगर विकास खण्ड भदौरा तहसील सेवराई, गाजीपुर, ग्राम दिलदारनगर थाना गहमर विकास खण्ड भदौरा तहसील सेवराई, गाजीपुर मे भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी गयी एडवाइजरी एवं निर्गत दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु उक्त क्षेत्र मे अवस्थित दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य गतिविधियों जिनमे सम्बन्धित आम नागरिक का आना जाना हो, को पूर्णरूपेण प्रतिबन्धित किया गया है। इस क्षेत्र मे कोई भी दुकान या उपरोक्त प्रकार की गतिविधियों से सम्बन्धित प्रतिष्ठान आदि बिना अधोहस्ताक्षरी की अनुमति के न खोली जाय तथा लाकडाउन का पूर्णरूपेण अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। जनसामान्य को उपलव्ध कराये जाने वाली आवश्यक वस्तुओं, दवाओं तथा साफ-सफाई एवं सुरक्षा आदि मे लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वच्छता कर्मी एवं सुरक्षा मे लगे व्यक्ति/कर्मी भी सक्षम स्तर द्वारा निर्गत आदेश के माध्यम से ही प्रवेश/आवागमन करेगे।

Post navigation

Previous: रोजगार हेतु टेलरिंग शॉप योजना संचालित
Next: टीकाकरण की रफ्तार पड़ी धीमी

संबंधित खबरें

IMG-20240229-WA0162.jpg
  • कोरोना

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में निकली जागरुकता रैली

विशेष संवाददाता 01-03-2024
khabarimg
  • कोरोना

प्रा० स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी मे लगाई गई वैक्सीन

विशेष संवाददाता 26-07-2021
khabarimg
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

देर से टीकाकरण शुरू होने से लोग हुए परेशान

ब्यूरो 22-07-2021

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.