Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • स्वास्थ्य

संचारी रोग नियंत्रण के लिए नगर पालिका में हुआ बैठक

ब्यूरो 25-06-2021
IMG-20210625-WA0040

गाजीपुर। संचारी रोगों की रोकथाम हेतु नगर पालिका परिषद कार्यालय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत संवेदीकरण बैठक कल 24 जून 2021 को आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता न0पा0प0 अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने की।

कार्यालय में हुई बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पहले की भाँति नगर पालिका परिषद द्वारा 25 वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई, नालियों व नालों की सफाई, सैनिटाइजेशन आदि की जा रही है। पूर्व अध्यक्ष न0पा0प0 विनोद अग्रवाल ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। उन्हीं के प्रयासों का फलस्वरूप है कि पहले की अपेक्षा संचारी रोगों में बहुत कमी आयी है। अधिशासी अधिकारी लालचन्द सरोज ने बताया कि विगत तीन वर्षों की भाँति वर्ष 2021 में भी संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुए माइक्रोप्लान के आधार पर व्यापक (1 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 तक) अभियान चलाया जाना है। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर अजय ने शासन के निर्देशों को पढ़कर सुनाया एवं इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। बैठक में सम्मानित सभासदगण/प्रतिनिधि निर्गुणदास केशरी, समरेन्द्र सिंह, अमरनाथ दुबे, अनिल वर्मा, कुँवर बहादुर सिंह, सुशील वर्मा, रूपक तिवारी, गोपाल वर्मा, सोमेश मोहन राय, सहबान अली, कमलेश बिन्द, परवेज अहमद आदि के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य केन्द्र पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सांसद ने निधि से दिये ₹ 60 लाख
Next: दसकक्षीय सभागार में सम्पन्न हुई बैठक

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.